देहरादून,। आज ओप्पो इंडिया ने भारत में फाईंड एक्स9एस और फाईंड एक्स9 अल्ट्रा का लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार हुआ है, जो क्रिएटर्स को एडवांस्ड इमेजिंग, ए.आई अनुभव और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान करता है। ओप्पो फाईंड एक्स9एस सनसेट ऑरेंज, लैवेंडर स्काई और मिडनाईट ग्रे कलर्स में, तथा फाईंड एक्स9 अल्ट्रा टुंड्रा अंबर और केनयन ऑरेंज रंगों में उपलब्ध है। ये दोनों स्मार्टफोन 28 मई से ओप्पो ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेज़ॉन और मेनलाईन रिटेल स्टोर्स से खरीदे जा सकेंगे।
गोल्डी पटनायक, हेड, कम्युनिकेशंस, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘ओप्पो में हम इनोवेशन के लिए अपना ध्यान इस पर केंद्रित करते हैं कि लोग अपनी डिवाईस का इस्तेमाल कैसे करते हैं। फाईंड एक्स9 अल्ट्रा हमारी सबसे आधुनिक इमेजिंग टेक्नोलॉजी पेश करता है, वहीं फाईंड एक्स9एस में ज्यादा स्लिम और लाईटवेट डिवाईस में वही फ्लैगशिप डीएनए दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन के यूज़र्स की बदलती अपेक्षाओं को प्रदर्शित करते हैं। इनसे बाजार में फ्लैगशिप अनुभव पेश करने पर हमारा लगातार फोकस प्रदर्शित होता है। साल 2026 की पहली तिमाही के लिए आईडीसी द्वारा जारी की गई वर्ल्डवाईड क्वार्टर्ली मोबाईल फोन ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो ने साल-दर-साल 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो सर्वाेच्च 5 ब्रांडों में सबसे अधिक है। इससे भारत में सर्वाेच्च तीन स्मार्टफोन ब्रांड्स में ओप्पो की स्थिति मजबूत हुई है और इसका बाजार अंश बढ़कर 15.3 प्रतिशत हो गया है। इस तेजी से ओप्पो की ग्राहक केंद्रित इनोवेशन की फिलॉसफी प्रदर्शित होती है, जिसने ओप्पो को भारत में प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है।
