• Mon. Dec 15th, 2025

हिमाचली परम्पराओं का हर कीमत पर संरक्षण जरूरी : जयराम ठाकुर

Byjanadmin

Sep 16, 2018


नई दिल्ली में जिला मंडी जन कल्याण सभा के हिमाचली मिलन कार्यक्रम,
57वें वार्षिक समारोह तथा सायर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए,

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में जिला मंडी जन कल्याण सभा के हिमाचली मिलन कार्यक्रम, 57वें वार्षिक समारोह तथा सायर महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि सांसद राम स्वरुप शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और कहा कि वह मंडी के लोगों के ऋणी है और उनकी अपेक्षाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि वह उत्कृष्टता के साथ प्रदर्शन का प्रयास करेंगे ताकि हिमाचल प्रदेश विकास के शिखर को छू सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार केवल सकारात्मक एजेंडा के साथ काम करेगी और लोगों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध परंपराएं हैं और उन्हें हर कीमत पर जिंदा रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और जड़ों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया जाना चाहिए और परंपराओं को आगे ले जाना चाहिए, तभी हमारी पहचान कायम रहेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सायर महोत्सव हिमाचल के लोगों विशेष रूप से मंडी के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है और फसल की कटाई के उपरांत तक मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत सी स्थानीय परंपराएं इससे जुड़ी हैं और इसे उत्साहपूर्व के साथ मनाया जाता है।
उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में रहने वाले हिमाचली समुदाय से राज्य के लोगों की सेवा में समर्थन का आग्रह किया, जो मातृभूमि के लिए एक सच्ची सेवा होगी। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि परंपराओं को जीवित रखें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और सभा के लिए एक लाख रुपये की घोषणा की।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित सेवाओं का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।
सांसद राम स्वरुप शर्मा ने अपने संबोधन में गरीबों और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करने से जुड़ी कल्याणकारी गतिविधियों के लिए सभा की सराहना की। उन्होंने मंडी के विकास को प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि जल्द ही जिले में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आ रही हैं जो लोगों को लाभ पहुंचाएंगी।
जिला मंडी जन कल्याण सभा के अध्यक्ष श्री के. आर. वर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और मंडी जिला और एनसीआर में सभा द्वारा विभिन्न सामाजिक और मानवीय गतिविधियों की जानकारी दी।
समारोह में विभिन्न विकास गतिविधियों को चित्रित करने वाली एक फिल्म को प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विधायक सर्वश्री राकेश जमवाल, इंद्र सिंह गांधी, विनोद कुमार व प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के पार्षदगण, मंडी जिले के स्थानीय निकाय, राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न भाजपा मोर्चों से जुड़े नेता व हिमाचल के लोग, एनसीआर में रहने वाले लोग और जिला मंडी जन कल्याण सभा के सदस्यों ने समारोह में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *