• Thu. Jan 29th, 2026

अटल बिहारी वाजपेयी के दूरदर्शी नेतृतव की झलक दिखाता है शिक्षा हब के रूप में विकसित हिमाचल : धूमल

Byjanadmin

Dec 29, 2018

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल रहे भोरंज स्थित करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि

जनवक्ता ब्यूरो हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री ने करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कहा अटल जी की सोच ने जो सपना दिया, वह साकार हुआ है, आज प्रदेश के साथ साथ बाहरी राज्यों के बच्चे भी हिमाचल में प्राप्त कर रहे हैं। उच्च शिक्षा शिक्षा हब के रूप में विकसित हिमाचल श्रद्धेय अटल जी के दूरदर्शी नेतृतव की झलक दिखाता है| पूर्व मुख्यमंत्री प्रो० प्रेम कुमार धूमल ने भोरंज स्थित करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के वार्षिक दीक्षांत समारोह में अपने सम्बोधन में यह बात कही| पूर्व मुख्यमंत्री बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में आये थे और उन्होंने छात्र छात्राओं को डिग्रियां और पुरुष्कार भी बांटे| बांटे गये 17 गोल्ड मेडलों में 14 बेटियों ने प्राप्त किये जिस के लिए पूर्व सीएम ने प्रसन्नता जाहिर की| पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2000 में श्रद्धेय अटल जी ने प्रेरणा दी थी की प्रदेश को शिक्षा का केंद्र बनाओ, रोजगार भी बढ़ेगा, पर्यटन भी बढ़ेगा और बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भी नहीं जाना पड़ेगा| आज 16 यूनिवर्सिटीज प्रदेश में शिक्षा प्रदान कर रही हैं| वर्ष 2010 में हमने एक सर्वेक्षण में पाया था कि प्रदेश में 18 हज़ार विद्यार्थी इन युनिवर्सिटियों से उच्च शिक्षा हासिल कर रहे थे जिनमें आधे बाहर के राज्यों के थे| निजी क्षेत्र में स्थापित इन शिक्षण संस्थानों को इक इंच भी सरकारी जमीन हमने नहीं दी| भू-मालिकों को भी फायदा हुआ है|प्रो० धूमल ने कहा कि अंग्रेजों ने वर्षों इस देश पर राज किया जिसके लिए उन्होंने षड्यंत्र रचा की हमें हमारा इतिहास भुला दिया जाए| वास्तव में अगर किसी समाज को कमजोर करना हो, उसका आत्मविश्वास खत्म करना हो तो उसको यह भुला दिया जाए की उसकी श्रेष्ठता क्या है| उसको यह एहसास करवा दिया जाए की उसके पास तो कुछ था ही नहीं जिस पर वह स्वाभिमान दर्शा सके| अंग्रेजों ने वही किया| दुर्भाग्य पूर्ण इसी षड्यंत्र का शिकार हो कर देश के प्रथम प्रधानमन्त्री ने कहा था कि वह एक्सिडेन्टल हिन्दू हैं| आज वैसा ही एक और षड्यंत्र इस देश में चल रहा है कि देश की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में फंसा कर देश को बरबाद कर दिया जाए| अभी हाल ही में एक हज़ार करोड़ के ड्रग्ज मुम्बई में पकडे गये| एक बहुत बड़े व्यापक स्तर पर यह षड्यंत्र चल रहा है| इससे सचेत रहने की जरुरत है| प्रो० धूमल ने कहा कि कुछ साल पहले जब करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी का शुभारम्भ किया था तब लगता था कि क्या यह संस्थान अच्छा चल पायेगा| लेकिन सभी शंकाओं का निवारण करते हुए संस्थान के विद्यार्थियों ने व इसके संस्थापन ने बढ़िया काम किया और अपनी छाप छोड़ी है| प्रो० धूमल ने संस्थान के प्रबंधकों, शिक्षकों, संस्थापकों व विद्यार्थियों को बधाई दी| प्रो० धूमल ने श्रद्धेय अटल जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनकी सोच ने जो सपना दिया वह साकार हुआ है और आज प्रदेश के बच्चों के साथ साथ बाहरी राज्यों के बच्चे भी हिमाचल में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं, जिसका उन्हें गर्व है| प्रो० धूमल ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा आपको मिल गयी, दीक्षा भी आपको मिल गयी, निश्चित रूप से प्रतिबद्धता आपमें बढ़ी होगी, कुछ और ज्ञान अर्जित करने की, उपलब्धियां हासिल करने की भूख आपमें बढ़ी होगी| आप आगे बढिये लेकिन देश के लिए जो आपका कर्तव्य है उसको भी याद रखिये| ज्ञान अर्जित भी कीजिये बांटिये भी क्यूंकि ज्ञान बांटने से बढ़ता है| प्रतिस्पर्धा का दौर है| शत प्रतिशत परिणाम पर नजरें अब रहतीं हैं| लेकिन नशे से बचिए| हमारा देश, हमारी संस्कृति, हमारी परम्पराएं श्रेष्ठ हैं| हमारे वेदों पर दुनिया रिसर्च कर रही है| आपको अपने देश पर गर्व होना चाहिए| भारत माता की सेवा कर इसकी प्रसिद्धि को और आगे बढ़ाने का ज़िम्मा अब आपका है| इस अवसर पर डॉ के सी वर्मा(वीसी), प्रो०(डॉ) पी एल गौतम(प्रो वीसी), पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान, संस्थान प्रबन्धक, शिक्षक, विद्यार्थी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *