• Sat. Feb 7th, 2026

उत्तराखंड के बीयर प्रेमी इंतजार को मजबूरः बडवाइज़र, कोरोना और होएगार्डन राज्य में उपलब्ध नहीं

ByJanwaqta Live

Feb 6, 2026

देहरादून,। बडवाइज़र, बडवाइज़र मैग्नम, कोरोना और होएगार्डन जैसी लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय बीयर ब्रांड्स इस समय उत्तराखंड राज्य में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। इनमें रिटेल दुकानों, बार, रेस्टोरेंट्स और हॉस्पिटैलिटी आउटलेट्स सभी शामिल हैं। वर्तमान में इन ब्रांड्स की राज्य में कोई सक्रिय बिक्री या वितरण नहीं हो रहा है। इन प्रीमियम वैश्विक ब्रांड्स की अनुपलब्धता के कारण राज्य को एक्साइज (आबकारी) राजस्व में संभावित नुकसान होने की संभावना है।
यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब कई उपभोक्ताओं और पर्यटकों ने विशेष रूप से पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों के पीक सीज़न के दौरान इन लोकप्रिय ब्रांड्स को खोजने में कठिनाई की शिकायत की है। यह स्थिति राज्य-विशेष उपलब्धता से जुड़ी हुई प्रतीत होती है, जो पूर्व के व्यावसायिक समझौतों से संबंधित है और इसका किसी भी प्रकार से उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा या उपभोक्ता मांग से कोई संबंध नहीं है। उपभोक्ताओं और पर्यटकों पर इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा है क्योंकि ये वैश्विक ब्रांड्स स्थानीय नियमों के अनुसार देश के अन्य राज्यों में उपलब्ध हैं। राज्य के उपभोक्ता उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी पसंदीदा अंतरराष्ट्रीय बीयर ब्रांड्स जल्द ही उत्तराखंड में फिर से उपलब्ध होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *