• Mon. Mar 30th, 2026

अनावश्यक रूप से विवेचनाओं को लम्बित रखने वाले अधिकारियों को चेताया

ByJanwaqta Live

Mar 16, 2026

देहरादून,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि कर्तव्यों के प्रति उदासीनता व लापरवाही को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ थाना प्रभारी/पर्यवेक्षण अधिकारी की जवाबदेही भी तय की जायेगी। गोष्ठी के दौरान अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, आगामी त्यौहारों व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत की गयी तैयारियों की समीक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये।
01 वर्ष से अधिक अनावश्यक रूप से लंबित विवेचना पाए जाने पर संबंधित विवेचकों के विरुद्ध जांच के आदेश दिए गए हैं।
निरोधात्मक कार्यवाही के अंतर्गत शस्त्र अधिनियम,जुआ अधिनियम के अंतर्गत डोईवाला थाने को छोड़कर किसी के द्वारा प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई, इस पर सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी जारी की गई। ओवर लोड़िग व इललीगल माइनिग बर्दाश्त नहींं की जायेगी, निलम्बन के साथ साथ बड़ी कार्यवाही
की जायेगी। थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम में शिथिलता बरतनें व नशे की  शिकायतें मिलने पर एसएसपी ने कड़ा रूख, दिखाया। सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश, लापरवाही बरतने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अवैध कब्जा करने वाले गिरोहों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये, किसी भी व्यक्ति व गिरोह द्वारा अवैध तरीके से सम्पत्ति कब्जा करने का प्रयास करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिये। अवैध कब्जे किये जाने के प्रकरण में पुलिस की मिलीभगत पाये जाने पर सम्बन्धित थाना/चौकी  प्रभारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगी। संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की लगातार चैकिंग किये जाने के निर्देशों में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित थाना प्रभारी पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व पर्यटक सीजन की तैयारियों को लेकर की विस्तृत समीक्षा की गई। आपरेशन क्रैकडाउन, आपरेशन स्माइल के तहत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये। महिला व बाल सुरक्षा पर एसएसपी का सख्त रूख, थाना प्रभारियों को दिया अल्टीमेटम, लापरवाही पर सीधी कार्यवाही होगी। महिला व बाल अधिकारों हेतु जागरूकता के माध्यम से सभी क्षेत्राधिकारियो/थाना प्रभारियो को प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए। आगामी फायर सीजन के दृष्टिगत सभी अग्निशमन इकाइयों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिये। यातायात के सुचारू संचालन हेतु पीक आवर्स/स्कूलों की टाइमिंग के दौरान मुख्य मार्गों/चौराहों/भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *